Breaking News

नाजायज चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ।
अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेश और एएसपी ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में की गई।

जरैठा मोड़ से गिरफ्तारी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नाजायज चाकू लेकर घूम रहा है। इस पर थाना जरीफनगर पुलिस ने घेराबंदी कर मोनू पुत्र बब्लू, निवासी ग्राम उस्मानपुर, को जरैठा मोड़, मैंथा प्लांट के सामने से पकड़ा। उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।
मामले में थाना जरीफनगर पर मुकदमा संख्या 277/25, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बरामदगी

एक अदद नाजायज चाकू।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

1. मुकदमा संख्या 49/23 — धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना जरीफनगर

2. मुकदमा संख्या 30/23 — धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना जरीफनगर

3. मुकदमा संख्या 277/25 — धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना जरीफनगर

गिरफ्तारी टीम

उपनिरीक्षक गुलजारी सिंह

हेड कांस्टेबल 483 रामखिलाड़ी

कांस्टेबल 1685 विनीत कुमार

— अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!