Breaking News

हाथ में डंडा लहराते व्यक्ति का वीडियो वायरल | | पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान किया

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)। – उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर
जीरो टॉलरेंस नीति को लागू करने में सक्रिय है, वहीं कुछ लोग
अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामला थाना
फैजगंज वेहटा क्षेत्र के गांव मन्नू नगर में सामने आया, जहाँ
एक व्यक्ति अपने हाथ में डंडा लहराते हुए वीडियो में साफ
नजर आया।

बदायूं पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस
अधीक्षक और बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी के संज्ञान में आते
ही थाना फैजगंज वेहटा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह एवं
आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी हरकत में आए।

उपनिरीक्षक महेश पाल सिंह यादव और हेड कांस्टेबल प्यारे खां
ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय
में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के अनुसार, हाथ में डंडा
लहराने वाले युवक की पहचान गांव मन्नू नगर निवासी अमित
कुमार उर्फ टीटू पुत्र स्वर्गीय शिव कुमार सिंह के रूप में हुई
है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते बुधवार शाम की है। मामला
गांव मेवती से एक बारात के वाहनों को निकलने को लेकर
विवाद के दौरान उत्पन्न हुआ।

इस कार्रवाई से पुलिस ने यह संदेश दिया है कि कानून के
उल्लंघन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

— आसफपुर से दानवीर सिंह, अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!