Breaking News

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

बदायूं: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन के अवसर पर श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने कहा था कि “आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे। उन्हें जिस प्रकार शिक्षा दी जाएगी, वही देश का भविष्य तय करेगा।”

विद्यालय में बच्चों के लिए विशेष चिल्ड्रंस डे पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न खेल कराए गए। समस्त अध्यापिकाओं ने विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावट की अन्य सामग्रियों से सजाया। बच्चों के लिए पौष्टिक स्नैक्स का भी इंतजाम किया गया, जिससे सभी बच्चे बहुत खुश नजर आए।

बाल दिवस को और अधिक यादगार बनाने के लिए कक्षा फर्स्ट से कक्षा पांच तक के बच्चों को बदायूं सिटी मॉल के फन जोन में पार्टी के लिए ले जाया गया। बच्चों ने विभिन्न झूलों पर मनोरंजन किया और डांस व अन्य गतिविधियों में भाग लिया। वहां बच्चों के लिए स्नैक्स का भी आयोजन किया गया।

विद्यालय प्रबंधक डी.के. चड्ढा ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। अध्यक्षा श्रीमती सुषमा कथूरिया ने बच्चों को बताया कि शिक्षा के माध्यम से ही वे देश का भविष्य संवार सकते हैं। प्रधानाचार्य श्रीमती दिव्या और अन्य अध्यापिकाओं ने बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें फन जोन में लेकर गए।

बाल दिवस के इस अवसर को और यादगार बनाने में अध्यापिकाओं शालिका गुप्ता, आशा शर्मा, उमंग रस्तोगी, रविंदर कौर आदि का योगदान सराहनीय रहा। सभी बच्चों ने अपने विद्यालय और अध्यापिकाओं का धन्यवाद किया और भविष्य में सफलता प्राप्त करने का संकल्प लिया।

अमर प्रभात प्रतिनिधि – दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …