Breaking News

प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति व जनजाति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री योगी

Spread the love

लखनऊ।
वीरांगना उदा देवी के शहादत दिवस पर आयोजित प्रतिमा अनावरण तथा स्वाभिमान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने उदा देवी के साहस, आत्मत्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के सम्मान और उन्नति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

सीएम योगी ने कहा – SC/ST समाज के सम्मान व सुरक्षा के लिए सरकार पूर्णत: समर्पित

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। उन्होंने वीरांगना उदा देवी के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका योगदान राष्ट्र के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की योगी सरकार की पहल की सराहना

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “जो कार्य उस समय के लोग नहीं कर पाए, उसे आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरा किया है। मैं इस महत्वपूर्ण पहल के लिए योगी जी का अभिनंदन करता हूँ।”

उन्होंने आगे कहा कि पासी समाज के वीरों और वीरांगनाओं को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने का जो निर्णय लिया गया है, वह एक ऐतिहासिक कदम है और समाज को नई दिशा देगा।

“उदा देवी ने पूरे देश को गौरवान्वित किया” – राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने वीरांगना उदा देवी के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करते हुए कहा कि:
“उदा देवी ने न केवल पासी समुदाय बल्कि पूरे देश को गर्व का अनुभव कराया। उन्होंने इसी लखनऊ की भूमि पर प्राणों का बलिदान देकर स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी।”

उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, उनके गुरु भदंत बोधानंद जी और भदंत प्रज्ञानंद जी के योगदान को भी याद किया। लखनऊ को बाबा साहेब की स्नेह भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि इस भूमि को अपनी कर्मभूमि बनाना उनके लिए गर्व की बात है।

– अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!