Breaking News

जरीफनगर व उघैती थाने की पुलिस ने कुल 16 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Spread the love

1 वारंटी, 14 शांति भंग के आरोप में जरीफनगर से, जबकि 1 अभियुक्त उघैती से गिरफ्तार

बदायूं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 16 नवंबर 2025 को जरीफनगर व उघैती थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कुल 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

जरीफनगर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना जरीफनगर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी
भूरे सिंह पुत्र डालचंद, निवासी ग्राम रसूलपुर कलां, थाना जरीफनगर को गिरफ्तार किया।
यह अभियुक्त वाद संख्या 2482/16, धारा 420/406/120बी भादवि, चालानी थाना इस्लामनगर में वांछित था।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर माननीय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), बदायूं के समक्ष पेश किया।

जरीफनगर पुलिस ने 14 शांति भंग के आरोपी गिरफ्तार किए

थाना जरीफनगर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 170 BNSS के तहत 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 BNSS में चालान कर न्यायालय में पेश किया। इनमें शामिल हैं—

1. संजू पुत्र पोशाकी

2. राधेश्याम पुत्र महावीर

3. रनपाल पुत्र भूदेव

4. मुनेश पुत्र विजयपाल — (ग्राम भोजीपुरा पावई)

5. नीरज पुत्र बटोई

6. राजेश पुत्र चंद्रपाल — (ग्राम चंदपुरा)

7. श्रीराम पुत्र ठकुरी

8. ओमपाल पुत्र ठकुरी — (ग्राम सोनबूढ़ी)

9. नासिर पुत्र नन्हें खाँ — (फैजगंज बेहटा)

10. तौफीक पुत्र सलीम — (शेेररन दाजपुर, वजीरगंज)

11. रिजवान पुत्र यूनिस

12. सोहेल पुत्र नाजिम

13. कासिम पुत्र नाजिम

14. काजिम पुत्र नाजिम — (ग्राम रसूलपुर कलां)

उघैती पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना उघैती पुलिस ने विकास पुत्र मोहर सिंह, निवासी ग्राम उघैती गर्वी को धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

– अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में होली के अवसर पर प्राचीन शिव शक्ति भवन में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार

Spread the love अबीर-गुलाल और सुगंधित फूलों से किया गया दिव्य सजावट का आयोजन बिल्सी। …

error: Content is protected !!