Breaking News

रुपए के विवाद में मारपीट, छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

पहाड़पुर (बिल्सी कोतवाली क्षेत्र) से अमर प्रभात रिपोर्ट – कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में रुपए के लेन-देन को लेकर पिछले दिनों दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गई। घटना में एक पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला संख्या छह निवासी आकाश तोमर पुत्र जगतपाल सिंह और उनके भाई अंकित तोमर गांव पहाड़पुर में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। 20 अगस्त की सुबह क्षेत्र के गांव सुंदरनगर के कुछ लोग उनसे दस हजार रुपये की मांग करने आए और साथ ही धमकियां भी देने लगे।

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें आकाश और अंकित घायल हो गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने न्याय की मांग करते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

पीड़ित आकाश तोमर ने इसके बाद कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …