Breaking News

गौवंशीय पशु पकड़ने पर हमला, दो सगे भाइयों सहित अज्ञात व्यक्ति फरार

Spread the love

बची (थाना उसहैत) से अमर प्रभात प्रतिनिधि – बची निवासी सुधीश कुमार ने थाना उसहैत पुलिस को तहरीर देकर दो सगे भाइयों और एक अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जबरदस्ती गौवंशीय पशुओं को पकड़कर गाड़ी में भरवा कर बाहर सप्लाई करने का प्रयास किया और रोकने पर अभद्रता व जान से मारने की धमकी दी। सुधीश कुमार पीपल्स फॉर एनिमल के सदस्य हैं और आवारा, घायल एवं बीमार पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण करते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सुधीश कुमार अपनी टीम के साथ ग्राम अजरऊ गए थे। वहां उन्होंने एक मारुति वैन यूपी24 20 0048 खड़ी देखी और एक संदिग्ध व्यक्ति को एक गौवंशीय पशु को गांव से बाहर ले जाते देखा। जब उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया, तभी ग्राम बची निवासी दो सगे भाई निरदेश और टीटू ने सुधीश कुमार पर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।

इस दौरान सुधीश कुमार के समर्थन में अजरऊ के सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। दबाव बढ़ते ही आरोपी दोनों भाई और संदिग्ध व्यक्ति वैन लेकर पशु छोड़कर फरार हो गए। सुधीश कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंप दी, जिसे थाना प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है।

पीपल्स फॉर एनिमल मंडल कोऑर्डिनेटर विकेंद्र शर्मा ने बताया कि बची गांव के नामजद लोग बाहर से लोगों को बुलाकर गौवंशीय पशुओं की सप्लाई कराते हैं। रविवार को उनकी टीम के सदस्य सुधीश कुमार ने एक संदिग्ध को रंगे हाथ पकड़ लिया, तभी आरोपी भाइयों ने उन पर हमला किया। यदि ग्रामीण समय पर नहीं आते, तो यह घटना और गंभीर हो सकती थी। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पीपल्स फॉर एनिमल ने उच्च अधिकारियों को ईमेल द्वारा भी सूचना दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!