Breaking News

पुजारी की गला दबाकर हत्या, सर्वेश्वर साईं मंदिर में सनसनी

Spread the love

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवादा स्थित सर्वेश्वर साईं मंदिर में गुरुवार देर रात पुजारी की हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने पुजारी का गला दबाकर उनकी जान ले ली।

घटना स्थल शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

घटना से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

— प्रतिनिधि दयाराम, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!