Breaking News

नाले के अधूरे निर्माण से परेशान ग्रामीण, खंड विकास अधिकारी से की शिकायत

Spread the love

सलारपुर (बदायूं)। विकासखंड सलारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिलहैत के मजरा नदौलिया गांव के ग्रामीणों ने नाले के निर्माण में लापरवाही और कार्य अधूरा छोड़ने की शिकायत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सलारपुर नितिन कुमार से की है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान विनोद श्रीवास्तव ने लगभग चार माह पहले जेसीबी से कच्चा नाला खुदवाया था, लेकिन आज तक पक्का नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान विनोद श्रीवास्तव और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वर्षा पाठक को अवगत कराया गया, लेकिन इसके बाद भी नाले का निर्माण अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि कच्चा नाला खुला होने से कई बार बच्चे और छुट्टा पशु उसमें गिरकर घायल हो चुके हैं।

ग्रामीण जय सिंह यादव, रोहतास सिंह, आदेश सिंह, रविंद्र सिंह, शिवकुमार सिंह, राहुल सिंह, शिवपूजन, सुरेश कुमार सहित अन्य लोगों ने बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर नाला निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की।

जब इस संबंध में ग्राम प्रधान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि “नाले के निर्माण के मामले में सचिव वर्षा पाठक मैडम से बात कर लें।” वहीं एडीओ पंचायत सलारपुर शिवकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और वह जल्द ही मौके पर जाकर स्थिति की जांच करेंगे।

इस बीच खंड विकास अधिकारी सलारपुर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं, जिससे गांव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

– अमर प्रभात प्रतिनिधि, मोनू मिश्रा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!