Breaking News

मझारा में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगा कम वोल्टेज और कटौती से राहत

Spread the love

मूसाझाग (बदायूं), 17 नवंबर 2025। ग्रामीण क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब ग्राम मझारा में वर्षों पुरानी बिजली समस्या को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया। यह उपकेंद्र माध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया है।

इस महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना का शुभारंभ दातागंज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधान समिति के सभापति श्री राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने किया। उपकेंद्र शुरू होने से मझारा के साथ-साथ आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। ग्रामीणों को लंबे समय से झेल रहे कम वोल्टेज, बार-बार फॉल्ट, ट्रिपिंग और घंटों चलने वाले पावर कट से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि उपकेंद्र के शुरू होने से कृषि कार्यों में सुविधा बढ़ेगी, सिंचाई निर्बाध होगी और घरेलू बिजली आपूर्ति भी सुचारू रहेगी, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बिजली से संबंधित समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा।

मझारा गांव के लोगों ने इस परियोजना को विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया और ऊर्जा विभाग व विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। उपकेंद्र के शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और नई उम्मीद का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर उपस्थित: ग्राम प्रधान आदित्य प्रताप सिंह, रानू भैया प्रधान, बिजेंद्र पाल सिंह, मनोज कुमार सिंह प्रधान
— अमर प्रभात प्रतिनिधि: सुरजीत सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!