Breaking News

राजकीय महाविद्यालय बदायूं में हिन्दी साहित्य परिषद का पुनर्गठन, योगिता यादव बनीं अध्यक्ष

Spread the love

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय बदायूं में सत्र 2025–26 के लिए हिन्दी साहित्य परिषद का पुनर्गठन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने की, जबकि संचालन डॉ. प्रेमचन्द चौधरी ने किया। पुनर्गठन प्रक्रिया ऊर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. रवींद्र सिंह यादव के निर्देशन में सम्पन्न हुई।

चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने परिषद पदाधिकारियों के लिए चुनाव प्रक्रिया कराई। अध्यक्ष पद के लिए बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा योगिता यादव एकमात्र प्रत्याशी रहीं और सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनी गईं।

चुनाव परिणाम

अध्यक्ष: योगिता यादव (सर्वसम्मति)

महामंत्री: कु. डॉली — 58 मतों से विजयी

उपाध्यक्ष (दो पद): महिमा भारती, सुमित यादव

संयुक्त सचिव: मोहन लाल, सौरभ कुमार, प्रियंका

कार्यकारिणी सदस्य: केशव कुमार, राहुल कुमार, विपिन यादव

अध्यक्ष, संयोजक व शिक्षकगण रहे उपस्थित

कार्यक्रम में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. ज्योति विश्नोई, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. प्रियंका सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे और चुनाव प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।

— अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!