Breaking News

साईं मंदिर में सो रहे पुजारी की हत्या, चांदी के मुकुट और सीसीटीवी DVR गायब; पुलिस की 4 टीमें जांच में जुटीं

Spread the love

बदायूँ। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के खेड़ा नवादा स्थित साईं मंदिर में बीती रात (16/17 नवंबर 2025) एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मंदिर की पहली मंज़िल पर रह रहे पुजारी मनोज कुमार शंखधार (40 वर्ष) निवासी कलिया काज़मपुर, थाना कुंवरगांव की अज्ञात हमलावरों ने हाथ-पैर अंगोछे से बाँधकर और गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटनास्थल से मंदिर में स्थापित मूर्ति के दो चांदी के मुकुट, तथा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे और DVR भी गायब मिले, जिससे साफ है कि वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही

अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा,

पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी,

मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

साथ ही जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एएसपी ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कुमार कठेरिया, एएसपी नगर विजयेन्द्र द्विवेदी सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

घटना की जांच के लिए 4 टीमें गठित

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए—

सर्विलांस टीम

एसओजी टीम

फील्ड यूनिट

थाना पुलिस

की चार अलग-अलग टीमों का गठन किया है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

मुकदमा दर्ज

मृतक के बहनोई सतेन्द्र मिश्रा द्वारा दी गई तहरीर पर थाना सिविल लाइन में
मुकदमा संख्या 562/2025, धारा 103 BNS बनाम अज्ञात
पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना का जल्द से जल्द अनावरण किया जाएगा।

— अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!