Breaking News

ITI सलारपुर में होंडा सील पावर प्रोडक्ट्स का कैंपस प्लेसमेंट

Spread the love

बदायूं, 17 नवंबर 2025: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) सलारपुर में होंडा सील पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, नोएडा द्वारा कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया गया।

कंपनी प्रतिनिधि ने अभ्यर्थियों को कंपनी और उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी। इस प्लेसमेंट में 436 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद 156 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनी ऑपरेटर के पद पर नियुक्त किया जाएगा और उन्हें ₹19,981 प्रति माह CTC मिलेगा।

प्रधानाचार्य ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आयोजन में पूर्व कार्यदेशक और अन्य अनुदेशकगण का विशेष योगदान रहा।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!