Breaking News

प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 60.63 लाख किसानों को 4961.06 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति

Spread the love

बदायूं, 17 नवंबर 2025: प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 60.63 लाख किसानों को 4961.06 करोड़ रुपए फसल क्षतिपूर्ति के रूप में भुगतान किया।

कृषि प्रधान देश भारत में कृषि क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 20 प्रतिशत योगदान है और यह देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किसानों की फसल विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे अधिक वर्षा, तूफान, पाला, ओले, कीट, रोग आदि से प्रभावित हो सकती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जो फरवरी 2016 से लागू है, किसानों को उनकी फसल की विफलता पर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत ऋणी किसान अनिवार्य और अन्य किसान स्वैच्छिक रूप से शामिल हैं। प्रीमियम का एक हिस्सा किसान वहन करता है और बाकी की राशि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2017-18 से 2024-25 तक 313.76 लाख बीमित किसानों ने 274.13 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों का बीमा कराया। इसी अवधि में कुल 60.63 लाख किसानों को 4961.06 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति दी गई। वर्ष 2025-26 में खरीफ फसल के अंतर्गत अगस्त तक 19.48 लाख किसानों ने 13.01 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों का बीमा कराया।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!