Breaking News

जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सभी इकाइयां भंग कीं, नई संरचना जल्द

Spread the love

संवादाता–गोविंद देवल
बदायूं।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद बदायूं में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने शुक्रवार को जारी बयान में जनपद एवं सभी तहसीलों की वर्तमान इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की।

संजीव सक्सेना ने कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी तथा सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि नई इकाइयों के गठन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। नई टीम की घोषणा योग्य एवं सक्रिय सदस्यों की सहमति से तय की जाएगी।

जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नई इकाइयों की औपचारिक सूचना उचित समय पर मीडिया को भेज दी जाएगी, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतरता बनी रहे।

उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पत्रकार हित सर्वोपरि है और संगठन उसी दिशा में मजबूत कदम उठाता रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!