Breaking News

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुजारी की हत्या का सफल अनावरण, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ, संवादाता: गोविंद देवल

बदायूँ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खेडा बुजुर्ग स्थित सर्वेश्वर साई मंदिर में दिनांक 16/17 नवम्बर 2025 की रात्रि में पुजारी मनोज शंखधार की हत्या और लूटपाट की जघन्य घटना का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटी गई संपत्ति भी बरामद कर ली है।

घटना की तहरीर पुजारी के बहनोई सत्येन्द्र मिश्रा ने थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नीरज कुमार की अगुवाई में 4 विशेष टीमों का गठन कर व्यापक छापेमारी की गई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, मुखबिरों व अन्य सूत्रों से जानकारी जुटाई और फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित कर अपराधियों का पता लगाया। इसके परिणामस्वरूप तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया:

1. विशेष कुमार उर्फ छोटू, पुत्र अमरीश चन्द्र शर्मा, ग्राम परौर, थाना परौर, जनपद शाहजहांपुर

2. नीतेश कुमार, पुत्र अमरीश चन्द्र शर्मा, ग्राम परौर, थाना परौर, जनपद शाहजहांपुर

3. हिमांशु, पुत्र सत्यदेव, ग्राम मनसा नगला, थाना उसावा, जनपद बदायूँ

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो चांदी के मुकुट और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल (स्पलेन्डर प्लस, नंबर UP 24 BK 5022) बरामद की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि हत्या का मुख्य कारण व्यक्तिगत विवाद था। अभियुक्तों का आरोप था कि मृतक पुजारी मनोज शंखधार उनके परिवार की एक सदस्य के साथ अवैध संबंध बनाए हुए था। इससे उत्पन्न मतभेद के चलते अभियुक्तों ने पूर्व नियोजित योजना के तहत रात के समय पुजारी की हत्या की और लूटपाट कर फरार हो गए।

हत्या की पूरी योजना के तहत अभियुक्त नीतेश शाम को मंदिर परिसर में जाकर रूक गया और अन्य दो अभियुक्त रात्रि 1.45 बजे कमरे में प्रवेश कर गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया।

गिरफ्तारी 19 नवम्बर 2025 को नई जेल के पास, बिल्सी रोड से की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल फैला हुआ था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तत्परता से इस सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण किया जा सका।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व क्रिकेट में भारत का महाविस्फोट: न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदकर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा

Spread the loveअहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड …

error: Content is protected !!