Breaking News

बदायूँ में थानों का त्रैमासिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

Spread the love

बदायूँ, संवादाता: गोविंद देवल

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. हृदेश कठेरिया और अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 19.11.2025 को जिले के चार थानों का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी दातागंज, श्री कृष्ण कुमार तिवारी ने थाना हजरतपुर का, क्षेत्राधिकारी सहसवान, श्री कर्मवीर सिंह ने थाना मुजरिया का तथा क्षेत्राधिकारी उझानी, डॉ. देवेन्द्र कुमार ने थाना उसहैत व थाना कादरचौक का निरीक्षण किया।

क्षेत्राधिकारी ने थानों के मालखाना, हवालात, मैस, कार्यालय, महिला हेल्प, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय और अभिलेखों की जांच कर उन्हें व्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही IGRS पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु भी दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारियों को क्षेत्र में गस्त करने, विगत 10 वर्षों के अपराधों में संलिप्त रहे अभियुक्तों का सत्यापन करने, सक्रिय पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने, संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग करने तथा जनता से मधुर व्यवहार बनाए रखने के लिए कड़ा निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित ऋषि आश्रम शुभ …

error: Content is protected !!