Breaking News

बिल्सी: वाल्मीकि समाज ने भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली

Spread the love

बिल्सी, संवादाता: गोविंद देवल

बिल्सी। वाल्मीकि समाज की ओर से बुधवार शाम भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मोहल्ला संख्या तीन स्थित महात्मा गांधी पार्क पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।

पूजन के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य और मंजू दिलेर ने फीता काटकर किया। विधायक हरीश शाक्य ने भगवान वाल्मीकि के बताए आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को ज्ञान, सत्य और सद्भाव का मार्ग दिखाया है।

शोभायात्रा जैसे ही मुख्य बाजार में पहुंची, कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। काली अखाड़े के कलाकारों द्वारा दिखाए गए करतब विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने काली बने कलाकार से गोला पूजन भी किया।

इस दौरान महर्षि वाल्मीकि समेत देवी-देवताओं की भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। बाजार में लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा, दीपक चौहान, विवेक कुमार, प्रीतम वाल्मीकि, शंकर वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, अजय कुमार, दीपक वाल्मीकि, सोमेंद्र बाबू, सुभाष चंद्र, राहुल कुमार, सचिन वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!