Breaking News

बिल्सी: मोहल्ला पांच में जर्जर भवन बना खतरे की वजह

Spread the love

बिल्सी, संवादाता: गोविंद देवल

बिल्सी। नगर के मोहल्ला पांच में स्थित एक जर्जर भवन लोगों के लिए खतरा बन गया है। भवन की दीवारों से लगातार ईंटें टूटकर सड़क पर गिर रही हैं, जिससे राहगीरों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन कई वर्षों से खस्ताहाल स्थिति में खड़ा है, लेकिन नगर पालिका ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर पालिका अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया।

भवन की कमजोर स्थिति देखते हुए लोग भय के साथ बचते-बचाते सड़क पार कर रहे हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने कहा कि जर्जर भवन का मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया कि तुरंत टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। आवश्यक होने पर भवन को गिराने की कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की क्षति या हादसा न हो।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!