Breaking News

प्रशासनिक समायोजन के तहत बदायूँ में पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यों का नया विभाजन

Spread the love

बदायूँ। जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी व सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाया है। प्रशासनिक समायोजन के अन्तर्गत जनपद में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकगण के मध्य कार्यों का नया विभाजन किया गया है।

एसएसपी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और फील्ड यूनिट्स के बीच कार्य-दक्षता बढ़ाने के लिए यह बदलाव आवश्यक माना गया। नए विभाजन के बाद पुलिस उपाधीक्षकों को उनके दायित्वों के अनुरूप क्षेत्रवार एवं शाखा-वार कार्य सौंपे गए हैं।

एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियों का कार्यभार ग्रहण कर सुचारु रूप से कार्य प्रारंभ करें। पुलिस विभाग की मानें तो इस फेरबदल से फील्ड में त्वरित कार्रवाई, बेहतर निगरानी और समन्वय को बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय स्तर पर इसे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!