Breaking News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने किए कई अधिकारियों के तबादले

Spread the love

बदायूँ। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने गुरुवार को कई अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण कर दिए हैं। एसएसपी की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्य-दक्षता को ध्यान में रखकर किए गए हैं।

एसएसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इन बदलावों से थानों के कार्यों में तेज़ी आएगी तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

स्थानीय स्तर पर इस कदम को पुलिस प्रशासन में प्रभावी नियंत्रण एवं पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में अहम फैसला माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!