Breaking News

कुलचौरा में बोलेरो की टक्कर से नंदी की मौत, हिंदू संगठन मौके पर पहुँचा—प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Spread the love

संवाददाता — मोनू मिश्रा

बदायूँ। नगर के कुलचौरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना उस समय सामने आई जब गैस एजेंसी के पास सड़क पार कर रहे एक नंदी को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नंदी की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और स्थानीय हिंदू संगठन मौके पर पहुँच गया।

घटना की सूचना पर शिव तांडव सनातन कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक राहुल त्रिवेदी तथा उत्तर प्रदेश सचिव अभय पंडित भोला मौके पर पहुँचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी स्थल पर पहुँचा और नंदी के शव को दफन कराने की व्यवस्था कराई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल त्रिवेदी ने कहा कि “जनपद में शासन-प्रशासन मौन है। गौ माता और नंदी इधर-उधर सड़कों पर घूम रहे हैं, हर दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं और उनकी मौतें हो रही हैं। यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं हुई तो शिव तांडव सनातन कल्याण संस्थान पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करने को बाध्य होगा।”

उन्होंने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही जिलाधिकारी बदायूँ और कमिश्नर बरेली को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

स्थानीय लोगों ने भी सड़कों पर आवारा घूम रही गायों और नंदियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …