Breaking News

बदायूं: पानी के पाइप मांगने पर बहू को सास-ससुर ने पीटा, वीडियो वायरल

Spread the love

कछला (बदायूं): थाना उझानी क्षेत्र के कछला वार्ड नंबर 1 की रहने वाली चंदा देवी ने आरोप लगाया है कि पानी का पाइप मांगने पर उसके सास-ससुर ने उसे बेरहमी से पीट दिया।

चंदा देवी ने बताया, “मेरा ससुर पानी का पाइप ले गया था। जब मैंने उसे वापस मांगा तो मेरी सास ने मुझे बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और ससुर ने डंडे से मारना शुरू कर दिया। मुझे गंभीर चोटें आई हैं।”

चंदा देवी का आरोप है कि उसने तुरंत कछला चौकी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उल्टा उसके पति पान सिंह को ही चौकी में बैठा लिया।

चंदा देवी ने आगे बताया कि चार महीने पहले उसके पति पान सिंह को उनके देवर संजीव ने पीट-पीटकर पैर तोड़ दिया था। उस समय भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब पूरे इलाके की नजरें उझानी पुलिस पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

अमर प्रभात संवाददाता


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!