Breaking News

बिल्सी: अवैध कब्जे के आरोप में सुनील ने कोतवाली में दी शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, बिल्सी

बिल्सी। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रूपपुरा निवासी सुनील पुत्र नत्थूलाल ने अपनी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए शनिवार को स्थानीय कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

सुनील ने पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में बताया कि उनकी जमीन बिल्सी क्षेत्र के गांव बनी घाट में स्थित है। उनका आरोप है कि पड़ोसी गांव पस्तोर के कुछ दबंगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें धमकाया, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है।

पीड़ित ने पुलिस से अनुरोध किया है कि मौके पर जाकर जांच की जाए और जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

वहीं, कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …