राजेश वर्मा, संवाददाता
उझानी। नगर के मौहल्ला अहिरटोला में एक निजी रास्ते की ओर पडोसी ने अपना दरवाजा निकालने का प्रयास किया तो झगडे का माहौल खडा हो गया शिकायतकर्ता ने पडोसी द्बारा निजी रास्ते की ओर दरवाजा निकालने की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने शिकायतकर्ता को डांट कर भगा दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस ने उसके निजी रास्ते की ओर जबरन पडोसी का दरवाजा निकलवा कर विवाद की स्थिति पैदा कर दी हैं। मामले की तहरीर शिकायतकर्ता ने कोतवाली पुलिस को देकर न्याय की मांग की है।
प्राप्त जानकारी एवं तहरीर के अनुसार शिकायतकर्ता अशर्फी देवी पत्नी नंदराम ने अपने पडोसी छोटे लाल पुत्र शिव दयाल एवं उसके भाई सोहन लाल के विरुद्ध तहरीर देकर अपने निजी रास्ते की ओर जबरन दरवाजा निकालने की शिकायत कर अपना बैनामा भी पुलिस को दिखाया शिकायतकर्ता अशर्फी देवी ने बताया की पुलिस ने उसके पडोसी से आर्थिक सांठ-गांठ करके उसके निजी रास्ते मे दरवाजा निकलवा दिया और उसे डांट कर भगा दिया।
शिकायतकर्ता ने अदालत की ओर रुख करके पुलिस के आला अधिकारियों से उसके निजी रास्ते की ओर निकाले गये दरवाजे को तत्काल बंद कराने की मांग की है।
Budaun Amarprabhat