नई दिल्ली/ऑनलाइन संवाददाता
अलौक अधिकारी-कर्मचारी संघ (आलोक) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक सम्पन्न
अलौक अधिकारी-कर्मचारी संघ (आलोक) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सामाजिक चेतना, संगठनात्मक विकास और रचनात्मक कार्यों की दिशा में विस्तृत विचार–विमर्श किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवल सिंह ने कहा कि “रचनात्मक कार्य किसी भी समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। जब संस्था के सदस्य नई सोच, नवाचार और सकारात्मकता के साथ कार्य करते हैं, तो संस्था अधिक प्रभावी एवं परिणामकारी बनती है।”
प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह ने रचनात्मकता की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समस्याओं के नए समाधान खोजे जाते हैं और समाज को जागरूक करने के आधुनिक व प्रभावी तरीके विकसित होते हैं।
राष्ट्रीय महामंत्री विजय राजपूत ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियाँ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में प्रेरणादायक होती हैं और युवाओं को नई दिशा प्रदान करती हैं।
राष्ट्रीय संगठन सचिव अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जागरूकता ही संस्था की शक्ति है। जब लोग बेहतर तरीकों से जागरूक होते हैं, तो संस्था के प्रति विश्वास और सहयोग दोनों मज़बूत होते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आलोक संस्था जल्द ही राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रदेश अधिवेशन का आयोजन करेगी, जिसमें समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित वक्ताओं में परामर्शदात्री सदस्य राजेंद्र सिंह वर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशीराम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, रामबाबू, राष्ट्रीय संगठन सचिव अरविंद राजपूत, राष्ट्रीय सदस्य कृपाशंकर वर्मा, घनश्याम राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat