Breaking News

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का भव्य आगाज़: देश–विदेश के स्काउट गाइड ने दिखाया संस्कृति का अनोखा संगम

Spread the love

बदायूं से संवाददाता

बदायूं। वृंदावन कॉलोनी के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में शुरू हुई 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन अद्भुत सांस्कृतिक विविधताओं के साथ हुआ। देश के कोने–कोने से लेकर विदेशों तक से आए स्काउट गाइड ने अपनी-अपनी संस्कृति, सभ्यता और वेशभूषा से एरीना को जीवंत कर दिया। कश्मीर से कन्याकुमारी और नेपाल से मालदीव तक की सांस्कृतिक झलकियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्काउट ध्वज फहराकर किया। इससे पूर्व विभिन्न राज्यों व देशों से आए स्काउट गाइड ने भव्य मार्च पास्ट कर राज्यपाल को सलामी दी।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को देश की ऊर्जा बताते हुए कहा— “युवाओं में असंभव को संभव बनाने की अद्भुत शक्ति होती है। स्काउट का अनुशासन भारत की एकता और अखंडता को सशक्त बना रहा है।”

भारत स्काउट गाइड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन ने बताया कि 7 नवंबर 1950 को विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को मिलाकर भारत स्काउट गाइड संस्था बनी, जो आज बच्चों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने में देश का नेतृत्व कर रही है। उन्होंने बच्चों से स्काउटिंग के माध्यम से राष्ट्र का गौरव बढ़ाने की अपील की।

उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि 61 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद प्रदेश में यह राष्ट्रीय जंबूरी आयोजित हो रही है।
जंबूरी का नेतृत्व कर रहे प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने टेंटों, गैजेट्स आदि का निरीक्षण कर कार्यक्रमों की सराहना की।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जंबूरी में सऊदी अरब, श्रीलंका, मालदीव, नेपाल सहित भारत के उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू–कश्मीर, केरल, राजस्थान, गोवा, हरियाणा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के स्काउट गाइड ने अपनी संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी। रंगारंग वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने एरीना को उत्सव स्थल बना दिया।

जिले के स्काउट गाइड भी हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। डीटीसी सत्यपाल गुप्ता के नेतृत्व में जिले के तीर्थ स्थलों की झलक दिखाने वाले गेट और गैजेट्स ने प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों में विदेशी स्काउट गाइड से मिलकर नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

जंबूरी में जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने बच्चों के कार्यों की सराहना की।
राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक कुंवरसेन और उमेश चंद्र के नेतृत्व में संविलियन विद्यालय हर्रायपुर बिसौली के स्काउट गाइड ने कैंपफायर में देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम में जिले से सुदेश चंद्र मिश्रा, कुंवरसेन, उमेश चंद्र, आशुतोष, मनोज कुमार सिंह, कैलाश चंद्र, चंद्रमोहन, आशुतोष शर्मा, श्रेष्ठ जीत, ज्योति सक्सेना, सरोजिनी गुंजयाल, कंचन सक्सेना सहित कई स्काउट गाइड प्रशिक्षक व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

दुनिया भर के स्काउट गाइड एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जंबूरी को यादगार बना रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!