Breaking News

रोडवेज बस खराब होने से लोधी नगर चौराहे पर जाम, यातायात आधे घंटे थमा

Spread the love

संवाददाता — फतेहगंज पश्चिमी

फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के लोधी नगर चौराहे पर सोमवार दोपहर रोडवेज बस अचानक खराब हो जाने से करीब आधे घंटे तक यातायात थम गया। बरेली से शीशगढ़ जा रही बस जैसे ही चौराहे पर पहुंची, तभी इंजन प्रेशर न बनने और क्लच फेल होने के कारण बीच सड़क पर ही रुक गई। बस रुकते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और चौराहे पर चौतरफा जाम फैल गया।

सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अनूप सिंह तथा पीआरबी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने में जुट गए। पुलिसकर्मियों ने चालक की मदद से किसी तरह बस को सड़क के किनारे लगाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

बस चालक रणजीत सिंह ने बताया कि इंजन में प्रेशर न बनने और क्लच खराब होने की वजह से बस अचानक रुक गई थी। वहीं, परिचालक अनीता राणा ने बताया कि बस में सवार 8 यात्रियों को दूसरी बस में भेज दिया गया है, जिससे उन्हें अधिक परेशानी न हो।

करीब 20 मिनट तक फंसे रहे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली जब बस हटते ही चौराहे पर यातायात सामान्य हो गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …