Breaking News

तेजस ने जन्मदिन विकलांग आश्रम वजीरगंज में धूमधाम से मनाया, गरीब बच्चों को कराया भोजन

Spread the love

संवाददाता — वजीरगंज (बदायूं)

बदायूं जिले के कस्बा वजीरगंज में सोमवार को उझानी निवासी चंद्रभान साहू ने अपने नाती तेजस का 7वां जन्मदिन विकलांग आश्रम वजीरगंज में बड़े ही धूमधाम से मनाया। जन्मदिन के अवसर पर आश्रम में रह रहे गरीब और बेसहारा विकलांग बच्चों को भोजन कराया गया, साथ ही फल, मिठाई और चॉकलेट वितरित की गई।

तेजस ने बच्चों से आशीर्वाद लिया और कहा कि इस तरह के मौके पर जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बांटना बहुत महत्वपूर्ण है। तेजस के बाबा चंद्रभान साहू ने बताया, “हमारे लिए यह गर्व की बात है कि जन्मदिन के मौके पर हम दान ऐसी जगह कर रहे हैं, जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।”

जन्मदिन के मौके पर चंद्रभान साहू और पिता रजत साहू ने बच्चों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। आश्रम प्रभारी सुनीरा सिंह गौर ने तेजस को पटका पहनाकर और मां बगला मुखी की फोटो देकर सम्मानित किया। वहीं, आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह यादव ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप जैसे दानदाता ही हमारे आश्रम को चलाए रखते हैं।

इस अवसर पर चंद्रभान साहू, रजत साहू, तेजस, सुनीरा सिंह गौर, आकाश कुमार, सर्वेश उपाध्याय, चंचल यादव, विनोद कुमार भारती, आशु सहित समस्त विकलांग आश्रम वजीरगंज के बच्चे उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …