Breaking News

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं, 28 नवम्बर 2025।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।

पुलिस ने अभियुक्त ईशाक मोहम्मद उर्फ नन्हें पुत्र इस्माइल अंसारी, निवासी वार्ड नं. 5, शेखूपुर थाना सिविल लाइन बदायूं को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त पर आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर हिन्दू देवी–देवताओं एवं हिन्दू धर्म से सम्बंधित अपमानजनक व अमर्यादित वीडियो पोस्ट की थी।

इस संबंध में वादी निखिल कुमार पुत्र राजा, निवासी ग्राम शेखूपुर थाना सिविल लाइन की तहरीर पर मुकदमा मु0अ0सं0 578/2025, धारा 353/299 बीएनएस तथा 67 आईटी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया था।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने आज दिनांक 28 नवम्बर 2025 को मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ईशाक मोहम्मद उर्फ नन्हें को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली किसी भी प्रकार की सामग्री पोस्ट किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!