Breaking News

उझानी में किसानों के लिए इंडेन गैस एजेंसी का उद्घाटन

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

उझानी। उझानी ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को भाकियू (चढूनी) नेताओं ने इंडेन गैस एजेंसी का उद्घाटन किया। बरेली–मथुरा नेशनल हाईवे पर जनुइया व पीर नगर मोड़ पर आयोजित समारोह में प्रदेश सचिव आसिम उमर और बदायूँ जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने इंडेन गैस एजेंसी का शुभारंभ किया।

उझानी गद्दी टोला स्थित फतेहपाल इंडेन गैस एजेंसी द्वारा सब-डीलरशिप हेतु भाकियू के जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य को अधिकृत किया गया।

प्रदेश सचिव आसिम उमर ने कहा कि अब देहात क्षेत्र के किसान साथियों को घरेलू गैस के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होगी। अब उन्हें अपने गांव के नजदीक ही सुविधा उपलब्ध हो चुकी है।

जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि नजदीक गैस उपलब्ध होने से किसानों पर आर्थिक बोझ कम होगा और जोखिम भी घटेगा।

इस अवसर पर भाकियू चढूनी के जिला महासचिव बीईश दास, बदायूँ नगर उपाध्यक्ष नूरुद्दीन, मफाज़ा ज़रताब, इसबाह नदीम, कल्लू, प्रेमवती, टिंकू सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!