Breaking News

बदायूँ में मनाया गया विश्व विकलांग दिवस, दिव्यांगों की समस्याओं पर उठाए सवाल

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी द्वारा मालवीय आवास गृह पर विश्व विकलांग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि दिव्यांग जनों के साथ आये दिन अत्याचार हो रहे हैं और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।

धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि दिव्यांगों की पेंशन 6 हजार रुपये की की जाए और नगर पालिका द्वारा उन्हें स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिव्यांगों और उनके परिवारों पर झूठे मुकदमे थोपे जा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा, “दिव्यांग अपनी समस्याओं को लेकर भटक रहे हैं और हमे भी उनकी सेवा करने से रोका जा रहा है। हमारी पहचान और कार्यों पर दबाव डाला जा रहा है।”

सतपाल ने कहा कि सरकारी कर्मचारी भी दिव्यांगों को परेशान करते हैं और गालियां देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज किसी नेता या समाजसेवी ने उनकी समस्याओं को सुनने की पहल नहीं की, और दिव्यांग न्याय की तलाश में भटक रहे हैं। पेंशन और अन्य सुविधाओं के समय पर न मिलने की भी शिकायत की गई।

राजेश वागरे ने दिव्यांगों के लिए निशुल्क रिक्शा और मोटर चलित रिक्शा उपलब्ध कराने तथा अन्त्योदय राशन कार्ड बनाने की मांग की।

इस अवसर पर रजनीश, सुरेंद्र सिंह, मथुरा प्रसाद, राजीव कुमार, भीम सिंह, ललित, सोनू, सतेंद्र कुमार, राम रतन, संजीव, अवनीश कुमार नन्हे, सत्यवीर, जसवीर कुशवाहा, रामनिवास, नन्नी देवी, सलीम, सपना, धर्म सिंह, सुभाष चंद्र, अमित कुमार, सतपाल, विनोद, रजनीश पटेल, आशा देवी और डालचंद मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को होगी, आयोग ने जारी की सूचना

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल …

error: Content is protected !!