Breaking News

ककराला में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का सर्वे अभियान जोर पकड़ रहा है

Spread the love

ककराला, संवाददाता गोविंद देवल: विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे अभियान के तहत ककराला क्षेत्र में मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य तेज़ी से चल रहा है। निर्वाचन विभाग की ओर से लगाए गए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।

बुधवार को भाग संख्या 335 के बूथ लेवल अधिकारी जमीर अहमद ने ककराला के वार्ड नं० 15 के सभासद शहजादा रिजवान से उनके परिवार के मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाकर वापस लिए। इसी तरह ककराला के चेयरमैन इन्तखाब अहमद सकलैनी से भी उनके परिवार के सदस्यों के भरे हुए मतदाता गणना प्रपत्र प्राप्त किए गए।

ककराला में भाग संख्या 334 से 363 तक कुल 30 बूथों के लिए बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस सर्वे में पूरी तरह सहयोग करें, ताकि कोई भी मतदाता सूची से छूट न पाए।

इस सर्वे अभियान में स्थानीय लोग भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। सहयोग करने वालों में वाहिद सर, जगदीश यादव, मास्टर खालिद नईम, कफील अहमद, अब्दुल खालिक, फारूख खान, सैफ अली खान, आदिल खान और कुर्रतुल हक़ शामिल हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!