
बदायूँ, संवाददाता गोविंद देवल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ, डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार अपराध की रोकथाम एवं शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जरीफनगर और थाना कुँवरगाँव पुलिस ने कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया।
थाना जरीफनगर पुलिस की कार्रवाई:
थाना जरीफनगर पुलिस ने 9 अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
1. राहुल, पुत्र भीमसैन, निवासी ग्राम उस्मानपुर
2. देवेन्द्र, पुत्र श्री भगवान सिंह, निवासी ग्राम मौहम्मदपुर कुढई
3. वीरेश, पुत्र रामनिवास, निवासी ग्राम दूधवां
4. अखिलेश, पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम दूधवां
5. वीरेश, पुत्र गुलफान, निवासी ग्राम दूधवां
6. बिजेन्द्र, पुत्र गुलफान, निवासी ग्राम दूधवां
7. भूरे, पुत्र जसवीर सिंह, निवासी ग्राम हथिवाली, थाना जुनावई, जिला सम्भल
8. तस्लीम, पुत्र प्यार मौहम्मद, निवासी ग्राम हथिवाली, थाना जुनावई, जिला सम्भल
9. आशीष, पुत्र चोब सिंह, निवासी ग्राम हथिवाली, थाना जुनावई, जिला सम्भल
थाना कुँवरगाँव पुलिस की कार्रवाई:
थाना कुँवरगाँव पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उनके नाम हैं:
1. राजपाल, पुत्र हरदयाल सिंह
2. राघेवेन्द्र, पुत्र हाकिम
3. सुरेन्द्र, पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी गरुईया
पुलिस का कहना है:
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि अपराध और शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Budaun Amarprabhat