Breaking News

बिसौली में बिजली बिल राहत योजना के तहत कैंप का निरीक्षण

Spread the love

संवादाता: आई एम खान

बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर बिजली बिल राहत योजना के तहत लगाए गए कैंप का बुधवार को मध्यांचल के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) नरेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान 626 विद्युत उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कर योजना का लाभ उठाया और अपने बकाया बिल जमा किए।

मुख्य अभियंता नरेश कुमार ने बिसौली, वजीरगंज, पेपल और सुरेनी पापड़ी के कैंपों का दौरा कर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि “नेवर पेड” और “लॉन्ग पेड” श्रेणी के उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा कराई जाए।

इसी क्रम में अधीक्षण अभियंता बदायूं चंद्रशेखर चौरसिया ने उपभोक्ताओं से मिलकर उन्हें बताया कि प्रदेश सरकार की यह राहत योजना उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से समय रहते योजना का लाभ उठाने और अपने बिलों को नियमित रूप से जमा करने की अपील की।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, एसडीओ अमित कुमार, एसडीओ सौरभ सैनी, अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी और दिलीप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!