Breaking News

बिनावर पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ, विजयेन्द्र द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी नगर, रजनीश उपाध्याय के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शस्त्रधारकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस ने आज दिनांक 03.12.2025 को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी बिनावर के नेतृत्व में गिरफ्तार अभियुक्त तौफीक पुत्र बैशर अली निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बिहार को 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित उसके मकान से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

घटना की जानकारी वादी आशे अली पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बिहार ने दी। उन्होंने थाना बिनावर में लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त तौफीक उनके घर की छत के रास्ते से घर में घुसा। तौफीक को वादी और उनकी पत्नी ने पकड़ लिया। इस मामले में थाना बिनावर पर मुकदमा संख्या 226/25, धारा 331(4) बीएनएस व 3/25(1-B)(a) A.ACT के तहत पंजीकृत किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सास , ससुर के साथ मोटर साइकिल से घर वापस लौटते समय दो बाईकों की भिंडत में बहु घायल , सास – ससुर बाल बाल बचे

Spread the loveसास , ससुर के साथ मोटर साइकिल से घर वापस लौटते समय दो …

error: Content is protected !!