Breaking News

बिल्सी नगर में हाईटेंशन पोल गिरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष और ड्राइवर बाल-बाल बचे

Spread the love

बिल्सी नगर, बदायूं। गुरुवार दोपहर जिले के दीन नगर शेखपुर चौराहा के पास एक बड़ा हादसा टल गया। हाई टेंशन लाइन का बिजली का पोल अचानक पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज वाष्णेय की कार पर गिर गया।

घटना के समय कार में अनुज वाष्णेय और उनके ड्राइवर संजू यादव मौजूद थे। हालांकि, दोनों बाल-बाल सुरक्षित रहे, लेकिन पोल गिरने से कार काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोग और राहगीरों ने समय रहते सुरक्षा सुनिश्चित कर हादसे को गंभीर होने से रोकने में मदद की। पुलिस और बिजली विभाग को तुरंत घटना की जानकारी दी गई।

— संवाददाता : गोविंद देवल (अमर प्रभात )


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!