Breaking News

क्षत्रिय महासभा ने दिवंगत सहयोगियों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

बदायूं। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शिवपुरम स्थित प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह के कार्यालय पर एकत्र होकर संगठन के अनन्य सहयोगी 83 वर्षीय प्रेमपाल सिंह सोलंकी तथा शैलेन्द्र कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह, वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान, क्षत्रिय सैनिक सभा के संरक्षक विजय रतन सिंह,
अभिषेक पुंडीर, सुरेश पाल सिंह चौहान, विवेक कुमार सिंह, सनी चौहान, मनोज तोमर, क्षत्रिय समाज विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश सिसौदिया, धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

— संवाददाता : गोविंद देवल (अमर प्रभात )


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …