Breaking News

06 और 07 दिसंबर को विशेष अभियान दिवस के तहत मतदाता गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रह

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल

बदायूँ। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

जनपद के सभी बीएलओ (Booth Level Officer) 04 नवम्बर 2025 से मतदेय स्थल से संबंधित सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। इस प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु 06 दिसंबर (शनिवार) और 07 दिसंबर (रविवार) को विशेष अभियान दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के जिन विद्यालयों, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और कार्यालयों में मतदेय स्थल स्थापित हैं, वे दोनों दिन खुले रहेंगे। बीएलओ को अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक गणना प्रपत्र वितरण और संग्रह सुनिश्चित करना होगा।

कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर बीएलओ का सहयोग करेंगे और कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएंगे।
इस अभियान का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित करना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!