Breaking News

विश्व दिव्यांग दिवस पर 31 दिव्यांगजन को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल

बदायूँ। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को विकासखंड सालारपुर, कादरचौक और जगत के 31 पात्र दिव्यांगजन को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह वितरण दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और भाजपा जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक उपस्थित रहे। दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल एवं वॉकिंग स्टिक प्रदान किए गए, जिससे उनकी जीवन की गुणवत्ता में सुधार और स्वतंत्रता सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक, खंड विकास अधिकारी सालारपुर नितिन कुमार तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजन के सशक्तिकरण एवं उन्हें सहायक संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयासों को आगे बढ़ाया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!