Breaking News

बिल्सी में बिजली बिल राहत योजना के कैंप का निरीक्षण, उपभोक्ताओं को जागरूक रहने की अपील

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल

बिल्सी। मुख्य अभियंता वाणिज्य, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ, श्री नरेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बिल्सी टाउन और बिल्सी ग्रामीण उपकेंद्र में आयोजित बिजली बिल राहत योजना के कैंपों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि हर पात्र उपभोक्ता इसका लाभ उठा सके। मुख्य अभियंता ने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे रही है, इसलिए विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी अभियान को जिम्मेदारी के साथ सफल बनाएं।

साथ ही, उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे समय रहते अपने ओटीएस में पंजीकरण अवश्य कराएं।

बिल्सी ग्रामीण उपकेंद्र, सिरासौल में आयोजित कैंप में कुल 26 उपभोक्ताओं ने 2.6 लाख रुपये जमा कर योजना में पंजीकरण कराया। वहीं, बिल्सी टाउन कैंप में 28 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और 3.6 लाख रुपये की राजस्व वसूली हुई।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी जयप्रकाश, अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह सहित विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे।

यह कदम उपभोक्ताओं को वित्तीय राहत देने और विद्युत बिल संग्रह को सुचारू बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के अभ्यार्थियों की सुविधा

Spread the loveबरेली 7 जून, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश …

error: Content is protected !!