Breaking News

उन्नाव में नवविवाहिता का चौथे दिन मायके लौटना, पांचवें दिन प्रेमी संग रफूचक्कर!

Spread the love

उन्नाव। चकलवंशी क्षेत्र से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव को हक्का-बक्का कर दिया है। 22 वर्षीय नवविवाहिता, जिसकी शादी 25 नवंबर को माखी थाना क्षेत्र के बौनामऊ गांव में धूमधाम से हुई थी, शादी के चौथे दिन मायके लौट आई। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि अगले दिन यानी 1 दिसंबर को वह अचानक घर से बाहर निकल गई और प्रेमी संग फरार हो गई।

परिवार ने पहले सोचा कि वह कुछ दिन वहीं रहेगी, लेकिन जब वापसी नहीं हुई तो हड़कंप मच गया। जांच पड़ताल में पता चला कि वह हसनगंज क्षेत्र के महदीखेड़ा निवासी धर्मेंद्र के साथ फरार हो गई है।

परिवार ने तुरंत पुलिस से मदद मांगी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों की तलाश तेज कर दी गई है।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और ग्रामीण इसे हैरान कर देने वाला मामला बता रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो. राजुल रस्तोगी फिर बेस्ट, अब गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्डस

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर …

error: Content is protected !!