Breaking News

उझानी : इनोवा क्रिस्टा की टक्कर से बाइक सवार नेताजी तीर्थ प्रसाद मौर्य की मौत

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

उझानी। थाना क्षेत्र के कुढ़ा नरसिंहपुर गांव में सोमवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहशत और शोक में डुबो दिया। तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा कार ने बाइक सवार नेताजी तीर्थ प्रसाद मौर्य को रौंद दिया। जोरदार टक्कर में नेताजी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की बड़ी भीड़ जुट गई। अफरा-तफरी के बीच परिजन नेताजी को आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार बताया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, लेकिन सुरक्षा के उपाय न होने से हादसे आए दिन हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुढ़ा नरसिंहपुर और आसपास के क्षेत्र में नेताजी मौर्य की सामाजिक सक्रियता और सादगी को लेकर लोग उन्हें खूब सम्मान देते थे। उनकी अचानक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!