Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न, बच्चों ने दिखाई शानदार खेल भावना

Spread the love


संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल के जूनियर विंग (कक्षा 6 से 8) में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह आज हर्षोल्लास के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अशफाक हुसैन ने ध्वजारोहण कर तथा मार्च-पास्ट की सलामी लेकर की। उन्होंने कहा कि केवल किताबें ही नहीं, खेल भी बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय का यह प्रयास विद्यार्थियों को संपूर्ण व्यक्तित्व की ओर अग्रसर करता है।

इसके बाद मैदान रोमांचक प्रतियोगिताओं का केंद्र बना। दिनभर चले इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने उमंग, ऊर्जा और खेल भावना का ऐसा परिचय दिया कि उपस्थित जनसमूह तालियाँ बजाने को मजबूर हो गया। 100 मीटर दौड़, 200 मीटर हर्डल रेस, खो-खो, रस्साकशी, डिस्कस थ्रो और स्लो साइकिल रेस जैसे मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

100 मीटर दौड़ में बच्चों की रफ्तार देखते ही बनी, वहीं 200 मीटर हर्डल रेस में खिलाड़ियों ने बाधाएँ पार करते हुए अपनी चुस्ती और संतुलन से सबको प्रभावित किया। खो-खो प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुँच गया, जिसमें कक्षा 6 (सी.वी. रमन हाउस) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विजय हासिल की।

रस्साकशी में जोश चरम पर रहा। इस प्रतियोगिता में कक्षा 7 के छात्र तथा कक्षा 8 की छात्राएँ विजयी रहीं। ऊँची कूद में अमोल, अभिषेक और अंश क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में खेल भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है।

कार्यक्रम का संचालन पीटीआई विश्वदीपक शर्मा और शैलेन्द्र सिंह ने अपनी टीम के साथ सफलतापूर्वक किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, एकेडमिक हेड सी. के. शर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता सहित रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, शिवओम शर्मा, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय, पारस चंद्र, अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, अफ्शीन सिद्दीकी, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी, शालिनी शर्मा, सिदरा खान, तैबा फात्मा, अनामिका सिंह, आलिया तारिक, हर्षित शर्मा और अनम अंसारी मौजूद रहे।

समारोह के समापन पर पूरे विद्यालय परिसर में बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व और उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कानपुर में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, चरस-गांजा तस्करों को सूचना लीक करने का आरोप

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस विभाग की …

error: Content is protected !!