Breaking News

बिल्सी में बालाजी भक्ति धाम सहित कई मंदिरों में हुआ भव्य श्रृंगार

Spread the love


बिल्सी, 07 दिसंबर 2025: नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में शनिवार को भक्तों ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया। वेदमंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराज के दुग्धाभिषेक, पुष्पाभिषेक और चंदन लेपन से हुई। इसके बाद हनुमान जी को लाल-पीले वस्त्र, ताम्राभूषण और पुष्पमालाओं से अलंकृत किया गया। श्रृंगार दर्शन के दौरान “जय बजरंग बली” के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। भक्तों ने बताया कि यहां प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाता है। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

इसी क्रम में मोहल्ला संख्या चार, सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया।
वहीं गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम और बंबा चौराहा स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर श्रद्धापूर्ण पूजा-अर्चना की।

संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …