Breaking News

हाईवे पर स्कूटी से टकराया सांड, महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बिल्सी, 07 दिसंबर 2025: कछला–शाहबाद हाईवे पर अरविंद कोल्ड स्टोरेज के पास शनिवार को एक महिला शिक्षक की स्कूटी अचानक आए सांड से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान मीना के रूप में हुई है, जो बिल्सी तहसील क्षेत्र के बैरमई खुर्द स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं।

जानकारी के अनुसार, मीना स्कूल से पढ़ाकर स्कूटी से रायपुर बुजुर्ग स्थित अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान हाईवे पर अचानक आए सांड को बचाने की कोशिश में यह दुर्घटना हो गई।

संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!