Breaking News

110 बकाएदारों ने कराया ओटीएस, विभाग ने वसूले 12 लाख

Spread the love

बिल्सी। उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों को निपटाने के लिए शनिवार को बिल्सी, नागरझूना, वजीरगंज और सैदपुर विद्युत उपकेंद्रों पर शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिल सुधार, ओटीएस योजना और बकाया जमा कराने संबंधी समस्याएं दर्ज कराईं।

अधिकारियों के अनुसार, शिविरों में 110 बकाएदारों का ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण किया गया, जबकि विभाग ने करीब 12 लाख रुपये की बकाया राशि मौके पर जमा कराई।

अधिशासी अभियंता नागेंद्र कुमार सिंह ने सभी शिविरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के लाभ और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का अधिकतम लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।

शिविर में एसडीओ जयप्रकाश राजपूत, जेई गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल, देवकी नंदन, कुंवरपाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिले के कालीन उद्योग को नई पहचान दिलाने की कवायद, विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the loveनिर्यात प्रोत्साहन (एक्सपोर्ट प्रमोशन) की मांग संस्था ने कहा भदोही व मिर्जापुर की …

error: Content is protected !!