Breaking News

जैन मंदिर शिलान्यास समारोह में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मंगल कलश यात्रा बनी आकर्षण

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के भव्य शिलान्यास समारोह में शनिवार को श्रद्धा और उमंग का अद्भुत संगम देखा गया। छुल्लक रत्न श्री समर्पण सागर जी महाराज के निर्देशन में पूरा कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत जैन समाज की महिलाओं द्वारा निकाली गई मंगल कलश यात्रा से हुई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएँ अटल चौक, सर्राफा बाजार, जैन मार्केट, थाना मोड़ होते हुए साहबगंज स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचीं। वहां पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा अमर कॉलेज स्टोर होते हुए पुनः शिलान्यास स्थल पर लौटी।

शिलान्यास स्थल पर पहुंचकर महिलाओं ने मंगल कलशों से जलाभिषेक किया। इसके बाद समर्पण सागर जी महाराज ने मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान कराए। जैन समाज के लोगों ने बोलियां लगाकर कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, सहसवान के न्यायिक एसडीएम रिपुदमन सिंह, सीओ संजीव कुमार सिंह और कोतवाल मनोज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!