— संवादाता : गोविन्द देवल
बदायूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष पद पर एडवोकेट सौरभ गुप्ता के मनोनयन को लेकर सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जयप्रकाश गुप्ता ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के.बी. गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि वैश्य समाज का राष्ट्रवादी संगठनों में योगदान सदैव उल्लेखनीय रहा है। “हमें पूर्ण विश्वास है कि सौरभ गुप्ता अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और कुशलता के साथ करेंगे,” उन्होंने कहा।
संगठन के विधि आयाम प्रमुख संजीव कुमार एडवोकेट, जिला अध्यक्ष के.बी. गुप्ता, उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता, संरक्षक ज्वाला प्रसाद, डॉ. जयप्रकाश गुप्ता, महामंत्री पुष्पेंद्र गुप्ता, एडवोकेट दिलीप गुप्ता, नितिन माहेश्वरी और राधेश्याम गुप्ता सहित कई पदाधिकारियों ने सौरभ गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि वे ग्राहक हितों की रक्षा और उपभोक्ता जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन की नीतियों और मूल्यों को ईमानदारी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat