
— संवादाता गोविंद देवल
बदायूं। शहर भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों का बड़ा परिणाम सामने आया है। शासन ने बदायूं विधानसभा क्षेत्र में 23 सड़कों के निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन सभी सड़कों पर कुल 2271.38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इन मार्गों पर काम शुरू हो जाएगा।
क्षेत्र में कई सड़कें लंबे समय से जर्जर अवस्था में थीं, जिन पर आवागमन के दौरान लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने स्थिति से अवगत कराते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता से सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण की मांग की थी। इसके बाद विधायक ने सभी प्रस्ताव शासन को भेजे, जिन पर अब स्वीकृति मिल गई है।
इन प्रमुख सड़कों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण को मिली स्वीकृति
एफएम मार्ग के किलोमीटर 86 से जखोलिया मार्ग
ग्राम बराठेकदार से रजलामई तक नवनिर्माण कार्य
बदायूं–बिजनौर मार्ग से भतरी–गोवर्धन मार्ग के किलोमीटर 8 व 16 पर रिटेनिंग वॉल निर्माण
टिकरी से कालिया कजमपुर मार्ग
बीएम मार्ग से पुति सराय मोहम्मद संपर्क मार्ग के आबादी भाग में सीसी निर्माण
बिनावर–बिलहत–मूसाझाग मार्ग से नौसेना मुल्लापुर मार्ग तक सीसी कार्य
बिछूरिईया मार्ग से शेरगंज–घटीबेटी मार्ग का आबादी भाग
वजीरगंज–कोठा मार्ग, वजीरगंज–उसैता मार्ग, लहरा–लाडपुर मार्ग
गुरु पूरी चंदन मार्ग से घटपुरी मार्ग
कुंवरगांव से कसेर–पनौता मार्ग
एफएम मार्ग से बलिया मार्ग, केदार नगर मार्ग
एफएम मार्ग किलोमीटर 97 से भगवतीपुर संपर्क मार्ग
बनकोटा–आलमपुर संपर्क मार्ग
बरखेड़ा से गोटिया बिहार संपर्क मार्ग
बदायूं–बिसौली मार्ग से सिरसा मार्ग
माझिया से कचहरी–शेखूपुर–सकरी जंगल मार्ग
वजीरगंज केसर कठेरिया से विजय नगला वाया आशीष वर्किंग
कुल 23 सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण इसी लागत से किया जाएगा।
सड़कों की स्वीकृति की खबर मिलते ही क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि बेहतर सड़कें विकास की पहली सीढ़ी होती हैं और इससे क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।
—
वर्जन
“विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में सड़कें बन चुकी हैं। जो कुछ मार्ग जर्जर थे, उनके लिए भी शासन से स्वीकृति मिल गई है। मेरा प्रयास है कि किसी भी गांव की एक भी सड़क खराब न रहे। क्षेत्र के विकास के लिए मैं निरंतर काम करता रहूंगा। इन सड़कों के बन जाने से जनता को बड़ी राहत मिलेगी।”
— महेश चंद्र गुप्ता, शहर भाजपा विधायक
क्षेत्रवासियों ने कहा कि सड़कों से ही विकास का मार्ग खुलता है। विधायक ने उनकी समस्या को समझकर शासन से मंजूरी दिलाई, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। जनता का कहना है कि विधायक की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
Budaun Amarprabhat